पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को कैट द्वारा कैंडल मार्च के माध्यम से श्रद्धांजलि

Apr 25 2025

ग्वालियर। पहलगाम में हुए आतंकवादियों के कायराना हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सभी व्यापारियों के साथ मिलकर महाराज बाड़े से एक कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च बाड़ा चौक का चक्कर लगाकर टाउन हॉल पर समाप्त हुआ।
कैंडल मार्च में हिंदुस्तान जिंदाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे बुलंद किए गए, जो देशभक्ति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक बने। इस दौरान कैट ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाही की मांग कर शहीदों के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया। संगठन ने देश की एकता और अखंडता के लिए व्यापारिक समुदाय की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, विवेक जैन, अनिल साह, रमेश गोयल लल्ला, मुकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, नीरज चौरसिया, अंशुल तपा, मुकेश जैन, मनोज अग्रवाल, बबीता डाबर, अजय मंगल, चंदन अग्रवाल, जेसी गोयल, कन्हैया अग्रवाल, सचिन राजपूत, ग्रीष शर्मा, जय हिंद परिहार, मोहित जैन, उमेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, पंकज मित्तल, रवि अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, ज्योति अग्रवाल, नारायण ब्रजवासी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।