पहलगाम में हुए नरसंहार की सनातन धर्म कड़ी निंदा करता है-गोयल
Apr 25 2025
ग्वालियर। सनातन धर्म मंडल के चक्रधर सभागार में हुई आक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादीयों के बर्बरतापूर्ण कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया। इसमें पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों सहित लगभग आधा सैकड़ा लोग सम्मिलित हुए। अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने कहा सनातन धर्म मंडल पहलगाम में आतंकवादीयों द्वारा किए बर्बरतापूर्ण वीभत्स नरसंहार में मारे गए निर्दोष हिंदुओं के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति व्यथित हृदय से अपनी नि:शब्द गहन संवेदना व्यक्त करता है, एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा हम भारत सरकार से विनम्र आग्रह करते हैं हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए इस कायरतापूर्ण बर्बर नरसंहार के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अपराधियों के खिलाफ तत्काल कठोरता पूर्वक कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने कहा विदेशों में बैठे आतंकवादियों के आकाओं को इस प्रकार कुचला जाए कि वह फिर भविष्य में कभी भारत की तरफ आंख उठाने का दुस्साहस न कर सकें। डॉक्टर ओएन कौल ने कहा जिहादियों के साथ जिहादी पूर्ण तरीके से ही निपटना चाहिए। राकेश बंसल ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है यह हमारे तपस्वियों की तपोभूमि है हम इसका अनादर होते हुए नहीं देख सकते। हम सभी हिंदुओं को भारतवासियों को एकजुट होकर दृढ़ निश्चय के साथ आगे आना होगा।
इस अवसर पर राकेश बंसल, हरिशंकर सिंघल, प्रदीप सिंघल, राजेश बंसल, मोहनलाल अग्रवाल, संदीप वैश्य, नारायण बृजवासी, मनोज सांघी, सुनील अग्रवाल बबलू,मनीष गोयल, समीर अग्रवाल, आशीष जैन, शशिकांत महेश्वरी, राजेश गर्ग, विपिन गर्ग, विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









