54वीं केवी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया जलवा
Apr 25 2025
ग्वालियर। केन्द्रीय विद्यालय1 की मेजबानी में आयोजित 54वीं केवी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में शूटिंग और क्रिकेट के विभिन्न मुकाबले खेले गए।
शूटिंग के अंडर-17 बालक पीप साइट राइफल मुकाबले में साहिल कुमार प्रथम, रुद्र दुबे दूसरे और आर पूर्वाश तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 पिस्टल बालक वर्ग में अभय सिंह प्रथम, ऋषित कुशवाह दूसरे, विक्रम झा तीसरे, अंडर-14 पीप साइट बालिका वर्ग में सौम्या यादव प्रथम, अश्विनी चौहान दूसरे, अंशिका चौहान तीसरे स्थान पर रही। बालक अंडर-17 पिस्टल वर्ग में कमल नायक प्रथम, आर्यमान सिंह तोमर, अंडर-17 पीप साइट बालिका वर्ग में मारिया अंजुम, अंडर-17 एयर पिस्टल बालिका वर्ग में राघवी गुर्जर, ओपन साइट वर्ग में हिमानी राठौर, अंडर-19 पिस्टल बालिका वर्ग में रिया तोमर व हनी यादव ने परफॉर्मेंस ट्रायल दिया।
क्रिकेट मैच में केंद्रीय विद्यालय क्रं. द्वितीय पाली ने प्रथम पाली को, केंद्रीय विद्यालय क्रं.-4 ने इंदौर को, केंद्रीय विद्यालय क्रं.-1 की द्वितीय पाली ग्वालियर ने करेरा विद्यालय को हरा दिया। गुरुवार को कबड्डी, हैंडबॉल, जूडो, हॉकी शूटिंग और बॉक्सिग के मुकाबले भी खेले गए।
इस अवसर पर प्राचार्य राजेश पांडेय, अजय कुमार बघेल, शिव कुमार यादव, आशीष यादव, मिलन सिंह राजावत, एमएस तोमर, डॉ. अरुण सिंह राठौर, राजेश यादव, राहुल राव आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









