आंतकवादियों का कोई धर्म नहीं होता: विधायक डॉ. सिकरवार

Apr 24 2025

ग्वालियर। आंतकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर उनकी जान ली है, यह हमला देश की एकता और अखण्डता पर हमला है। मैं इस हमले की निंदा करता हूॅ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द उन सभी आंतकवादियों को ढूंढ कर खत्म करें। 
आंतकवादियों को कोई धर्म नहीं होता है। यह विचार 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने केंडल मार्च के दौरान व्यक्त किये। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुये आंतकी हमले के विरोध में बारादरी चौराहा मुरार एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क में केंडल मार्च निकाल कर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रृद्धाजंली अर्पित कर घटना की कड़ी निंदा की।
केंडल मार्च में महाराज सिंह पटेल, श्रीमती मीनू परिहार, अवधेश कौरव, विनोद जैन, रामअवतार जाटव, देवेन्द्र चौहान, अनूप शिवहरे, सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, जसवंत शेजवार, बृजेश शुक्ला, राकेश अग्रवाल, सौरभ जैन, ब्रदीप्रसाद, रूपेश दुबे, नवल शर्मा, प्रतीक जैन, वृदांवन मेवार आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।