ग्वालियर प्रेस क्लब ने दीप जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Apr 24 2025

ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत रोज आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 30 लोगों की हत्या कर दी। इस घटना के विरोध में ग्वालियर प्रेस क्लब ने वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि पर आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दीप जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकियों के खिलाफ बड़ी करवाई की मांग की है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने बालों में ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, बच्चन बिहारी, सुरेश दंडोतिया, जोगेंद्र सेन, बृजमोहन शर्मा, दिनेश राव, विनय अग्रवाल, प्रवीण दुबे, अजय मिश्रा, जयेश कुमार, समीर गर्ग, सुनील पाठक, विनोद शर्मा, राज दुबे, रमन पोपली, राजेंद्र तलेगांवकर, हरीश चंद्रा, भूपेंद्र माथुर, श्याम श्रीवास्तव,  नरेन्द्र शिवहरे, शैलेंद्र शर्मा, छोटू जायसवाल, रवि उपाध्याय, कोक सिंह, मुकेश बाथम उपेंद्र तोमर सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।