वल्र्ड यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल टीम में एलएनआईपीई की छात्राओं का हुआ चयन
Apr 24 2025
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) कि बीपीएड 8 सेमेस्टर की छात्र मानवी श्रीवास्तव एवं बीपीएड 6 सेमेस्टर की छात्र संजना पिंटो का चयन जर्मनी में आयोजित होने जा रही वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की बास्केटबॉल टीम में हुआ है। प्रतियोगिता में देश के चारों जोन में से लगभग आठ हजार महिला खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जिसके बीच इन दोनों छात्राओं द्वारा अपने सर्वश्रेष्ठ कौशल एवं उच्च प्रदर्शन के आधार पर यह मुकाम हासिल किया है। इस उच्च स्तरीय चयन के सूत्रधार इनके कोच डॉ. बीरेन्द्र झाझडिय़ा है, जिनके सहयोग, कड़ी मेहनत एवं उचित मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि एलएनआईपीई बास्केटबॉल के छात्र अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में चयनित हो रहे है। संस्थान कुलपति प्रो. इंदु बोरा, प्रभारी कुलसचिव डॉ. संजीव यादव एवं चीफ प्रोक्टर भारत वर्मा ने चयनित छात्राओं को बधाई दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









