अंशिका जैन बनीं शतरंज चैम्पियन

Apr 24 2025

ग्वालियर। कॉर्मल कान्वेंट स्कूल की छात्रा अंशिका जैन ने इन्दौर में आयोजित मप्र अंडर 7 शतरंज गल्र्स चैंपियनशिप में 5 में से 5 अंक बनाकर जीत दर्ज की और चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। ग्वालियर की अंशिका जैन ने इंदौर की खिलाड़ी शारदा मिराया माहेश्वरी, जबलपुर की मेहर कोहली, उज्जैन की दुतवी कुलकर्णी, इंदौर की योग्या बत्रा को हराकर चैम्पियन बनी। अंशिका डॉ. गरिमा-जितेंद्र जैन की पुत्री हैं। 
अब अंशिका उड़ीसा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में 1 जून से 5 जून तक अंडर 7 में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। अंशिका जैन की इस सफलता पर मध्य प्रदेश जिला शतरंज संघ के सचिव कपिल सक्सेना ग्वालियर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय क_ल, चैस कोच रूपेश कांत और राजेश द्विवेदी ने बधाई दी है।