बस में हुए झगड़े का बदला लेने छात्रों के दो गुटों में मारपीट व फायरिंग हुई
Apr 24 2025
ग्वालियर। आईटीएम यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के दो छात्रों को पहले लात-घूसों से पीटा, फिर फायरिंग भी की। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के आईटीएम यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर की है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
बीरपुर थाना गिरवाई निवासी छात्र युवराज सिंह सिकरवार ने अपने दोस्त कुणाल सिंह कुशवाह के साथ झांसी रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि वह आईटीएम यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। जब कॉलेज पहुंचा तो मेरे दोस्त रोहित प्रजापति ने कहा कि कॉलेज आते समय बस में छात्र आलोक जादौन से झगड़ा हो गया था।
हमारी बातचीत के दौरान ही आलोक जादौन अपने साथी जतिन सिकरवार, शिवराज गुर्जर एवं कार्तिक के साथ कॉलेज के गेट पर आ गया। उन्हें देखकर मेरा दोस्त रोहित प्रजापति वहां से चला गया। मैं घर जाने के लिए कॉलेज गेट के बाहर खड़ी अपनी बाइक की तरफ जा रहा था तभी आलोक जादौन और उसके साथी ने कहा कि रोहित प्रजापति को बुला। मैंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह कहां गया है। इसी बात को लेकर आलोक और उसके साथी गाली-गलौज करने लगे।
जब मैने अपशब्द कहने से मना किया तो आलोक और उसके साथियों ने उसकी मारपीट करने लगे जिससे मुझे गंभीर चोट आई है। उसी दौरान मुझे बचाने मेरा दोस्त कुणाल सिंह कुशवाह आया तो चारों ने उसके साथ भी लात-घूसों और डंडे से मारपीट कर दी।
इतना ही नहीं इस दौरान एक छात्र ने अपनी कमर से देसी कट्टा निकाल कर फायरिंग भी कर दी। उन्होंने हमें धमकाया कि आज तो तुम बच गए हो। अगर दोबारा अगर मिले तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने पीडि़त छात्रों की शिकायत पर मारपीट, फायरिंग सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
झांसी रोड पुलिस का कहना है कि किसी बात को लेकर आईटीआई कॉलेज के कुछ छात्रों में मारपीट हो गई थी, जिसमें चार छात्रों ने दो छात्रों के साथ मारपीट कर दी थी। मौके से खाली राउंड का खोखा भी मिला है। मारपीट और फायरिंग करने वाले चारों छात्रों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









