आर्मी जवान की पत्नी से दो बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीना
Apr 24 2025
ग्वालियर। दूध लेने जा रही आर्मी जवान की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर दो बाइक सवार बदमाश सोने का मंगलसूत्र लूट ले गए हैं। घटना महाराजपुरा स्थित गिरगांव गेट के पास सुबह 6 बजे की है। वारदात के बाद महिला ने बदमाश का पीछा किया और शोर मचाया, लेकिन जब तक उसकी मदद के लिए कोई आता वह एक अन्य साथी की बाइक पर बैठकर नजरों से ओझल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बदमाश मंगलसूत्र लूटकर अपने साथी के साथ बाइक पर भागता हुआ पुलिस को नजर आया है। अब पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। लूटा गया मंगलसूत्र करीब 50 हजार रुपए का बताया गया है।
शहर के गिरगांव के पास स्थित स्काई सिटी में रहने वाली 40 वर्षीय वंदना भदौरिया पत्नी योगेंद्र सिंह भदौरिया गृहिणी हैं और उनके पति आर्मी जवान हैं। सुबह करीब 6 बजे वह अपनी महिला मित्र प्रीति के साथ डेरी पर दूध लेने के लिए जा रही थीं, अभी वह गिरगांव गेट के पास पहुंची ही थीं कि तभी पहले से ही बाइक पर खड़े दो बदमाशों में से एक उनके पीछे पैदल-पैदल आया और गले पर झपट्टा मार सोने का मंगलसूत्र खींचकर ले गया।
पीडि़त महिला ने लुटेरे को पकडऩे के लिए शोर मचाया और उसके पीछे भागी, लेकिन तब तक वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
दोनों लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने जब इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो एक स्पॉट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बाइक सवार लुटेरे दिखाई दिए हैं। इसके बाद पुलिस आगे उसी दिशा में अन्य स्पॉट पर लगे सीसीटीवी कैमरे से लुटेरे का रूट पता कर उनकी तलाश कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









