पहलगाम के मृतक पर्यटकों को कैट ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Apr 23 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने पहलगाम कश्मीर में मृत पर्यटकों को बुधवार को इंदरगंज चौराहे पर एकत्रित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं मृत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। 
कैट मप्र अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, रवि गुप्ता, दिलीप पंजवानी, विवेक जैन, मुकेश जैन की अगुवाई में सैकड़ों व्यापारी प्रतिनिधियों ने इस जघन्य आतंकवादी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और जुलूस निकाला। वह नारे लगा रहे थे कि पाकिस्तान को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे और इस घटना ने पर्यटन व्यवसाय को तोडक़र रख दिया और पूरे देश में धर्म के नाम पर आतंकवादियों द्वारा की गई कार्यवाही अत्यंत निंदनीय है। 
इस अवसर पर जेसी. गोयल, राहुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, बबीता डाबर, रश्मि अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल भिण्ड, पंकज गोयल, हरिओम चौरसिया, प्रतीक अग्रवाल, मयूर गर्ग, डॉ. सौरभ खंडेलवाल, दिनेश बंसल, ललित गांधी, उमेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, नीरज चौरसिया सहित अनेक कैट पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।
वहीं  आज 24 अप्रैल को सायंकाल 7 बजे रीगल टॉकीज के नीचे, महाराज बाड़े पर कैन्डल मार्च निकाला जायेगा, जिसमें सभी बाजारों के प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है और शहर के सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि दु:ख की इस घड़ी में वे एकजुट हों और महाराज बाड़े पर उपस्थित होकर कैन्डल मार्च में भाग लें।