युवा शक्ति ही समाज के कार्यों की रीढ़ की हड्डी होती है:सीएसपी रोबिन
Apr 23 2025
ग्वालियर। युवा जैन मिलन नेमिनाथ शाखा ग्रेटर ग्वालियर का शपथग्रहण समारोह एवं फन इंटरटेनमेंट कार्यकम नौगजा रोड स्थित होटल द शाह इंपीरियल में आयोजित किया गया। जिसमे नई टीम के अध्यक्ष रिषभ जैन, सचिव कुणाल जैन ओर कोषाध्यक्ष चिराग जैन ने अपनी टीम के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ पीडि़त मानवता की सेवा करने की विधि पूर्वक शपथ ली।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शपथ सामरोह के गौरव अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महेन्द्र टोंग्या थे। वही मुख्य अतिथि के रूप में सीएसपी रोबिन जैन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शपथ अधिकारी महेन्द्र जैन क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व शाखा संस्थापक रवि जैन, उपमंत्री मुकेश जैन एवं संयोजक पारस जैन मंचन पर विशेष रूप से मौजूद थे।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों में भगवान महावीर के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएसपी रोबिन जैन ने कहा कि युवा शक्ति ही समाज के कार्यों की रीढ़ की हड्डी होती है। युवा संगठन ही एकता का संदेश के साथ समाज के हर कार्यों को लगन और मेहनत के साथ कार्य करते हैं। समाज में समर्पण और विश्वास की भूमिका युवा शक्ति होती है।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शपथ अधिकारी महेन्द्र जैन ने 2025 से 26 के नवीन शाखा संस्थापक अध्यक्ष रवि-रूचि जैन, निवर्तमान अध्यक्ष पारस शिल्पी जैन, अध्यक्ष रिषभ सलोनी जैन, उपाध्यक्ष तरूण रिया जैन एवं दीपांशु जैन, सचिव कुणाल आयुषी जैन, सह सचिव अमित रचना जैन, कोषाध्यक्ष चिराग जैन, प्रचार मंत्री मंयक जैन एवं अक्षत जैन, सांस्कृतिक मंत्री अंकुर एकता जैन एवं रिषभ (गोलू) लक्ष्मीगंज, आडिटर सीए उदित जैन, धार्मिक प्रभारी रितिक जैन और दिशांत जैन के साथ कार्यकारिणी सदस्य रिषभ वैशाली जैन (रवि नगर) ,सिध्दांत जैन ,मोक्ष जैन, ऋषि जैन, सिद्धान्त जैन,अनुभव जैन ,रिषभ जैन,चिराग जैन,रिषभ जैन पहाडिय़ा ,संस्कार जैन को विधिपूर्व शपथ ग्रहण की।
शपथ सामरोह में कंपल्स जोड़े के लिए हाऊजी, लक्की ड्रा, सरप्राइज़ प्रश्न मंच एवं ओपन डीजे डांस मस्ती कार्यक्रम आयोजित किए गए। विजेताओं को पुरस्कार भी वितरण किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









