विश्व पुस्तक दिवस पर स्कूली बच्चों एवं नागरिकों ने डिजिटल लाइब्रेरीका भ्रमण किया

Apr 23 2025

ग्वालियर। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के 265 छात्र-छात्राओं सहित शहर के 538 गणमान्य नागरिकों ने महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण किया। इस ग्रुप में स्कूल का अन्य स्टाफ भी शामिल रहा। पुस्तकालय का जीवन मे क्या महत्व है, इसे कैसे उपयोगी बनाया जा सकता है और पुस्तकालय में किताबे किस प्रकार रखना चाहिए, इन सभी से जुड़ी जानकारी स्टूडेंट्स को देने के लिए केन्द्रीय पुस्तकालय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर ग्वालियर चंबल संभाग के साहित्यकारों की अतिमहत्वपूर्ण पुस्तकों की प्रदर्शिनी लगाई गयी, जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के साहित्यकारों की 550 पुस्तकों को प्रदर्शित भी किया गया, ग्वालियर के पुस्तक प्रेमियों के लिए यह अनुभव अद्वितीय रहा। बच्चों ने पुस्तकालय के भूतल पर स्थित पूर्व जेल को देखा एवं बहुत उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
बच्चों ने पुस्तकालय के किड्स जोन मे बाल पत्रिकाये और पुस्तके पढ़ी, साथ ही एप्पल के टैबलेट चलाये, और पुस्तकालय में 1 मई से 30 जून 2025 तक आयोजित होने वाले समर कैम्प के लिए पंजीयन कराये।
भ्रमण के दौरान राकेश कुमार शर्मा क्षेत्रीय ग्रंथपाल ने छात्र-छात्राओ को पुस्तकालय मे उपलब्ध डिजिटल सेवाओं और पुस्तकों से जुड़ी जानकारी दी।
इस अवसर पर पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक, श्रीमती पूजा साहू ग्रंथपाल, श्रीमती अनीता ओडिया, शिवम शर्मा, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा, एवं पुस्तकालय का अन्य स्टाफगण उपस्थित थे, राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।