जौहरी ने सामाजिक न्याय मंत्री को समस्याएं बताईं
Apr 23 2025
ग्वालियर। समाजसेवी और आरटीआई एटिविस्ट अनूप जौहरी ने सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के निवास पर सौजन्य भेंटकर शासकीय विभागों में विकलांगजनों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।
जौहरी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन विभाग में स्थाई संयुक्त संचालक एवं अनुभवी कर्मचारी नहीं होने के साथ स्टाफ की कमी होने के कारण एक-दो वर्ष होने के बावजूद कई विकलांगजनों को सामाजिक न्याय विभाग से दी जाने बाली मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा विकलांग जनों के अन्य कार्य भी काफी विलंब के बाद भी नहीं हो रहे हैं। आलम यह है कि ग्वालियर सामाजिक न्याय विभाग में किसी भी आरटीआई के तहत लगाये आवेदन का भी जवाब नहीं दिये जाना सूचना अधिकार अधिनियम के कानून की अवमानना करना है।
इसके अलावा मैरिज गार्डन वाले भी शासन की उक्त गाइडलाइन का भी उल्लंघन कर रहे हैं। किसी भी तरह का मोल मल्टीलैट, गार्डन, सरकारी भवन सभी में विकलांग जनों के लिए सुविधा जनक आवागमन के लिए रैप बनाना अति आवश्यक है। मंत्री ने इन बिंदुओं की समीक्षा कर शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









