बाबा बर्फानी समिति ने दी श्रद्धांजलि
Apr 23 2025
ग्वालियर। जम्मू कश्मीर के पहलगांव स्थित बैसरन वैली में हुए आतंकी हमले में मृतक लोगों एवं रामबन त्रासदी में मृतक लोगों को बाबा बर्फानी हर-हर महादेव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी एवं अचलेश्वर महादेव से मृतकों के लिए प्रार्थना की।
पदाधिकारियों ने बताया कि जहां अमरनाथ यात्रा की तैयारियां चल रही है, उसी समय यह आतंकी हमला चिंताजनक है। जम्मू से कश्मीर घाटी को जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 44 भी प्राकृतिक आपदा के चलते ध्वस्त हो गया है। जिससे श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया है एवं अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों में भारी चिंता और असमंजस्य देखने को मिल रहा है।
समिति के महेंद्र भदकारिया, लोकेश शर्मा, पन्नालाल गौड़, सुनील शिवहरे, गौरव नागवानी, श्याम लहारिया, अशोक राणा, रमेश बाबा, तेजेन्द्र गर्ग समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









