सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए:बीके प्रहलाद
Apr 23 2025
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से पुराना हाईकोर्ट लाईन स्थित संगम भवन केंद्र पर विश्व पृथ्वी दिवस पर हमारी शक्ति हमारा ग्रह थीम के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बीके प्रहलाद ने कहा कि धरती जीवन का मुख्य आधार है, इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि पृथ्वी को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे।
आदर्श दीदी ने कहा कि पृथ्वी हमारी मातृभूमि है जिसने हमें जीवन दिया, अन्न दिया और आश्रय दिया। लेकिन हम भूल गए हैं कि धरती पर जीवन तभी संभव है जब हम प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर रखेंगे परंतु आज देखा जा रहा है प्रदूषण बढ़ रहा है, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, वनों की कटाई हो रही है।
इस अवसर पर एडवोकेट जितेंद्र सिमरोदिया, अनुष्का संजय खत्री, नारायण चौरसिया, कन्हैयालाल, सुरेश, संतोष बंसल, कंचन, राधा शर्मा, रीता मिड्ढा, सरस्वती, विमल जैसवाल, जवाहर आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









