सुश्री प्रज्ञा भारती को मिलेगा चक्रधर अलंकरण सम्मान 9 मई को
Apr 23 2025
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर का स्थापना दिवस एवं प्रतिष्ठा उत्सव 8 और 9 मई को मनाया जाएगा। इस मौके पर सुश्री प्रज्ञा भारती गिरी (पंछी देवी) को चक्रधर अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया कि यह स्थापना दिवस एवं प्रतिष्ठा उत्सव समारोह दो दिवसीय होगा।
समारोह के प्रथम दिवस मोहिनी एकादशी 8 मई गुरुवार को प्रात 9:30 बजे भगवान चक्रधर एवं गिरिराज धरण का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदोक्त अभिषेक होगा। नई पोशाक भगवान को धारण कराकर मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। शाम को भगवान चक्रधर को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसी दिन 8 मई गुरुवार को राधा माधव रस के प्रख्यात भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के सुपुत्र जतिन अग्रवाल की भजन संध्या होगी।
समारोह के दूसरे दिन 9 मई शुक्रवार को सुश्री प्रज्ञा भारती गिरी को चक्रधर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में आकर्षक फूल बंगला एवं विद्युत साज सज्जा की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









