सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं अंबेडकर: राजौरिया

Apr 23 2025

ग्वालियर। भाजपा जिला एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रबुद्धजनों की बैठकें जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में मुखर्जी भवन में आयोजित हुई। 
जिला बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि यह महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल पर सफल करना है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर की जयंती 14 से 25 अपै्रल तक होने वाले कार्यकमों की श्रंृखला में 24 अपै्रल को शाम 6 बजे कृषि विवि में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित रहेगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी एक नाम नहीं है बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक है। इस अवसर पर जिला बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने भी संबोधित किया। 
इस अवसर पर रामबरन सिंह गुर्जर, मनोज तोमर, हरिपाल, विनोद शर्मा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजू पलैया ने एवं आभार विनय जैन ने व्यत किया।