मुंबई में जैन मंदिर तोडऩे पर जैन समाज में आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Apr 22 2025
ग्वालियर। मुंबई के विले पर्ले में जैन मंदिर ध्वस्तीकरण किए जाने से ग्वालियर में सकल जैन समाज में आक्रोश है। जैन मंदिर तोडऩे के विरोध में मंगलवार को पूरे भारत वर्ष में एक साथ भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 की समस्त शाखाओं एवं सकल जैन समाज ग्वालियर की ओर से जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर मुंबई में जैन मंदिर तोडऩे वाले अधिकारियों को निलंबित करने और मंदिर का पुर्ननिर्माण कराए जाने की मांग को लेकर मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम ओर संयुक्त कलेक्टर को सौंपा।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि वीतरागी संत आचार्य भारत भूषण महाराज की प्रेरणा से बना विले पार्ले पूर्व में स्थित 30 वर्ष पुराना दिगंबर जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस, बीएमसी अधिकारियों की ओर से किए गए अमानवीय व्यवहार करने पर भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 की समस्त शाखाएं एवं सकल जैन समाज के पुरुष महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के साथ कलेक्टर परिसर में एकत्रित होकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम ज्ञापन ग्वालियर के एसडीएम केएन सिंह ओर संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया कि मुंबई महा नगरपालिका के अधिकारियो के द्वारा 16 अप्रैल की सुबह विले पार्ले पूर्व स्थित 30 वर्षों से अधिक समय का दिगंबर जैन मंदिर में जैन श्रद्धालु अपनी पूजा अर्चना, भक्ति करते थे। इस मंदिर को जिस तरीके से तोड़ा गया है, यह अत्यंत निंदनीय एवं जैन समाज में रोष पैदा करने वाला बना है। जैन मंदिर को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। इससे करोड़ों जैन श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरा प्रहार हुआ है। मंंदिर के पवित्र ग्रंथों को सडक़ पर फेंक दिया गया। पूज्य तीर्थंकरों की मूर्तियों का अपमान किया गया। ज्ञापन में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई एवं जैन मंदिर को पुर्ननिर्माण करने की मांग की गई।
ज्ञापन देते समय महेन्द्र जैन, प्रवीण जैन गंगवाल, शीला जैन टोंग्या, कमलेश जैन, निर्मल पाटनी, राजीव जैन एडवोकेट, राजेंद्र जैन एडवोकेट, इंजी पीके जैन, पुरुषोत्तम जैन, रतन अजमेरा, सुभाष जैन नेताजी, जयकुमार जैन, संजीव जैन, मुकेश पहाडिय़ा, धरमचंद्र जैन, मुकेश जैन, रवि जैन, दीपक जैन, रविन्द्र जैन, सुनील जैन, विनय जैन, नवीन जैन एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता जैन, नीलम जैन, मधु जैन, रश्मि जैन, प्रीती जैन, संध्या जैन, अभिलाषा जैन, अनीता जैन, वंदना जैन, अनुपमा जैन, संजू जैन, ज्योति जैन सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहें।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय क्रमांक 2 ओर सकल जैन समाज ग्वालियर ने सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के साथ जैन मिलन ग्वालियर, जैन मिलन व महिला ठाठीपुर, जैन मिलन सिद्धांत मुरार, जैन मिलन सीपी कालोनी, जैन मिलन युवा पुरुष एवं महिला नेमीनाथ। जैन मिलन महिला महानगर, जैन मिलन महिला सिकंदर कंपू, जैन मिलन फालका बाजार, जैन मिलन महिला माधोगंज सहित पदाधिकारियों ने मिलकर ज्ञापन सौंपा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









