संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ काम प्रभावित
Apr 22 2025
ग्वालियर। मांगें नहीं माने जाने से नाराज स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर जाने से पहले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पड़ाव पुल के नीचे स्थित मंशापूर्ण हनुमान जी के मंदिर पहुंचे और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। फिर फूलबाग पर सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण जिले में स्थित संजीवनी क्लीनिक, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टीबी कार्यक्रम, आयुष्मान भारत बिरला योजना, नगर प्रसूतिगृह, राष्ट्रीय बाल श्रवण कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। जिले में करीब 850 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, जो विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभाते हैं।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों में स्वास्थ्य विभाग में 50 प्रतिशत संविलियन संविदा से किया जाए, पूर्व में दी जा रहीं सुविाएं फिर से प्रारंभ की जाएं, अप्रेजल सिस्टम बंद किया जाए, सेवानिवृत्त होने की आयु 65 वर्ष की जाए, स्वास्थ्य बीमा, डीए जैसी सुविधाएं दी जाएं सहित अन्य मांगें हैं।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि हम कई बार सरकार को अपनी मांग बता चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस बार अगर सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो फिर यह आंदोलन आर-पार वाला होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









