बर्थडे पार्टी में बुलाकर प्रेमी ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, आरोपी पकड़ा
Apr 22 2025
ग्वालियर। एक दसवीं की छात्रा का प्रेमी उसे अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में बुलाकर ले गया और छात्रा को नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिला कर उसे रूम में ले जाकर एसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान प्रेमी ने छात्रा की न्यूड फोटो और वीडियो भी शूट कर लिए। होश आने पर जब लडक़ी ने इसका विरोध किया तो आरोपी प्रेमी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
ये घटना जनवरी की सिटी सेंटर के कंफर्ट होटल की है। बदनामी के डर से छात्रा चुप रही तो प्रेमी उसे ब्लैकमेल कर शोषण करने लगा। उसे बार-बार होटल या अपने दोस्तों के रूम पर बुलाता था। जब छात्रा परेशान हो गई तो विश्वविद्यालय थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
लडक़ी की उम्र 18 साल है और वह भिण्ड शहर की रहने वाली है। पीडि़ता ने बताया कि वह अभी नाका चंद्रवदनी में रह रही है। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती पनिहार के बनवार निवासी सचिन प्रजापति पुत्र गोपाल प्रजापति से हो गई। उसके बाद दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत होने लगी। बाद में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे।
जनवरी में सचिन ने उसे अपने एक दोस्त के बर्थडे में इनवाइट किया। जब उसने आने से इनकार किया तो लडक़े ने कहा कि वह उसका सबसे अच्छा दोस्त है और पार्टी वह दे रहा है, इसलिए उसे बुलाया है। उसकी बात मानकर वह सिटी सेंटर स्थित होटल कंफर्ट में पहुंची तो वहां पर आरोपी उसे एक कमरे में ले गया। जहां पर कोई नहीं था। जब उसने दोस्तों के बारे में पूछा तो उसका कहना था कि दोस्त आने वाले हैं और रूम भी सजाना है और उसे उसकी मदद चाहिए।
छात्रा ने बताया कि इसके बाद प्रेमी सचिन ने उसे कोल्डड्रिंक ऑफर की, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब दो घंटे बाद उसे होश आया तो वह बगैर कपड़ो के थी और सचिन भी बगैर कपड़ों के था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे फोटो और वीडियो दिखाए तथा धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा, भलाई इसी में है कि वह चुप रहे।
इसके बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। विश्वास दिलाया कि वह उसका जिंदगी भर ख्याल रखेगा। इसके बाद वह उसे अलग-अलग जगह बुलाकर शारीरिक शोषण करने लगा। अब जब उसने शादी के लिए बोला तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। शोषण से परेशान पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।
इस मामले में सीएसपी हिना खान का कहना है कि पीडि़त छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









