विश्व पुस्तक दिवस पर केन्द्रीय पुस्तकालय प्रदर्शिनी 23 अप्रैल को

Apr 22 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में आज बुधवार  23 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर ग्वालियर चंबल संभाग के साहित्यकारों की महत्वपूर्ण पुस्तकों की प्रदर्शिनी लगाई जायेगी।  जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के साहित्यकारों की 550 पुस्तकों को प्रदर्शित किया जायेगा।