विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई
Apr 22 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा 22 अप्रैल मंगलवार विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता दीनदयाल सिटी मॉल पर आयोजित की गई। चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन प्रात:10 बजे से प्रारंभ की गई और 11 बजे समाप्त हुई।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। जिसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चों ने अपनी मनपसंद का चित्रांकन किया। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चों ने पृथ्वी बचाओ पर चित्रांकन किया। वर्ग सी में 18 वर्ष से ऊपर वाले बच्चों ने पृथ्वी बचाओ पर चित्रांकन किया।
इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 60 मिनट का समय दिया गया था। एवम् भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी मौके पर दिया गए। आयोजन में संस्था के डाक्टर मनीष रस्तोगी, अशोक जैन, धीरज गोयल, विशाल जैन उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में सुभाष गुप्ता राजेश त्रिपाठी थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









