जल हैं तो जीवन हैं- हरिओम गौतम

Apr 22 2025

ग्वालियर। नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुरार में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित थे। सुशील बरुआ ने युवाओं से जल संरक्षण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने जल का महत्व बताते हुए जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर रामदास माहौर, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती उर्मिला कुशवाह, श्वेता गुप्ता, काजल परमार सहित 40 से अधिक युवा उपस्थित थे।