संकल्पबद्ध और एकजुट होकर करें कार्य

Apr 22 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की बैठक लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित गंगादास की बड़ी शाला में हुई। बैठक में शाला के पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास महाराज और एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. आरएस तोमर को संगठन का संरक्षक और कुलदीप पाठक को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। 
इस दौरान स्वामी रामसेवक दास महाराज ने कहा कि संगठन को संकल्पबद्ध, एकजुट होकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। प्रो. आरएस तोमर ने कहा की संगठन को अंगूठे की तरह कार्य करने की जरूरत है। संगठन में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कुलदीप पाठक ने कहा कि संगठन ही शक्ति है। हमें ऐसे विषयों पर कार्य करना होगा, जो आने वाली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकें। 
बैठक में सुमित पाठक, हरस्वरुप शर्मा, अनूप जैन, डॉ. राजीव राय सक्सेना,एसके मिश्रा, डॉ संजय सिंह सिंहेल, सीएस राठौड़, प्रबोध दुबे, हरिशंकर तिवारी, अनिल शुक्ला, दिनेश गौड, जेपी शर्मा, अरविंद भारद्वाज एडवोकेट संतोष शर्मा, जगदीश वाजपेई, संजीव सिकरवार आदि मौजूद रहे। संचालन एडवोकेट आरएस शर्मा ने किया।