कैट एवं पुलिस के बीच 11 मई को क्रिकेट मैच खेला जाएगा

Apr 22 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टेडर्स (कैट) यूथ विंग के प्रदेश प्रभारी आकाश जैन ने बताया कि कैट और पुलिस के मध्य सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैच दूधिया रोशनी में एसएसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों और पुलिस के मध्य सौहार्द्र पूर्ण क्रिकेट मैच का खेला जाएगा। जिसके लिए कैट पदाधिकारियों ने आईजी अरविन्द सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी से भेंट कर 11 मई की तिथि निर्धारित की। 
कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, अज्ञात गुप्ता, एसएस शुक्ला, पवन जैन ने गत दिवस अधिकारियों से मुलाकात कर ग्वालियर जोन के चारों जिलों में सौहार्द्र पूर्ण क्रिकेट मैच करानेकी बात रखी। इसी श्रृंखला में 11 मई से यह आयोजन प्रारंभ होगा। ग्वालियर, डबरा, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर एवं अन्य तहसील स्तर पर भी व्यापारी इस सौहार्द्र पूर्ण मैच में भागीदारी करेंगे।