अध्यक्ष मुकेश, सचिव मृणाल और कोषाध्यक्ष दीपक जैन चुने गए

Apr 22 2025

ग्वालियर। जैन समाज की सबसे बड़ी संस्था जैन मिलन ग्वालियर के नवीन कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव माधव डिस्पेंसरी के सामने स्थित वीर जैन छात्रावास में चुनाव अधिकारी डॉ जितेंद्र जैन एडवोकेट ओर सहयोगी टीम गौतम गोधा, प्रवीण गंगवाल के निर्देशन में संपन्न कराए गए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन मिलन ग्वालियर के  वार्षिक वर्ष  2025 -26 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहमति से चुने  गए। 
जिसमे नवनिर्वाचित पदाधिकारी पद पर नवीन अध्यक्ष मुकेश जैन (पहाडिय़ा), सचिव कृणाल क्षेत्रपाल्या, उपाध्यक्ष नितेश बोहरा, महेंद्र जैन बंटी, सिंघई विमल जैन ओर रोहित जैन एडवोकेट, सहसचिव हितेंद्र जैन (बोहरा), कोषाध्यक्ष दीपक जैन सेनेक्ट्री, सह कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, सांस्कृतिक मंत्री यतीन्द्र बडज़ात्या, प्रचार मंत्री-पंकज भौंच, ऑडिटर राजेश पंड्या आदि चुने गए। नवीन टीम इस साल समाज सेवा कार्य के साथ करेगी अन्य सेवाकार्य भी।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन मिलन ग्वालियर संस्था के द्वारा 2025-26 तक होने वाले कार्यकम में मानव सेवा के तहत समाज के बुर्जुगों का सम्मान समारोह, मंदिरों में कार्य सेवा, गरीब बस्तियों में मेडिकल चेकअप कैंप, पुरुषों को नशा मुक्त अभियान, गरीब महिलाओ सिखो सिखाओ शिविर, अंधा आश्रम में सामान वितरण, मूक पंक्षियों को दाना पानी देना, धार्मिक बाल संस्कार शिविर, पानी की प्याउ लगावान, गरीब लोगो को कपडें वितरण, पौधा रोपन, धार्मिक कार्य, आदि कार्यकम आयोजित करेगी।