राजा बाक्षर का 11 दिवसीय उर्स 23 अप्रैल से, 24 से भागवत कथा

Apr 22 2025

ग्वालियर। सांप्रदायिक सद्भाव और हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाले राजा बाक्षर का 11 दिवसीय उर्स आज बुधवार 23 अप्रैल से 2 मई तक राजा बाक्षर की गोठ दौलतगंज स्थित मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। इसके तहत भागवत कथा का आयोजन भी होगा, जिसका शुभारंभ 24 अप्रैल को होगा। 
मंदिर के गद्दी नशीन तरुण सूर्यवंशी ने पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे न्याज और उसके बाद श्री जी का अभिषेक होगा। सुबह 9 बजे आरती, दोपहर 2 बजे न्याज एवं फकीरों का लंगर और रात्रि 8 चादरपोशी होगी। उसके बाद महाआरती और युसूफ निमाजी एवं सलमान अजमेरी की कव्वाली होंगी। 
इसी क्रम में 24 अप्रैल से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भागवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री कथावाचन करेंगे। कथा के दौरान पूरे 7 दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। एक मई गुरुवार को सुबह 7 विशाल पालकी चल समारोह निकाला जाएगा। दो मई को शाम 5 बजे से भंडारा होंगा। तीन मई को सत्यनारायण कथा के साथ उर्स का समापन होगा।