रागायन: 24 घंटे में 30 कलाकारों ने किया गायन-वादन

Apr 21 2025

लियर। गंगादास की बड़ी शाला एक बार फिर अपने पुराने सांस्कृतिक दौर में लौटने को आतुर दिखी। यहां रागायन ने संगीत सभा सजाई, जिसमें ग्वालियर के अलावा बाहर से आए कलाकारों ने गायन-वादन से सांझ का श्रृंगार किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यशवंत इंदापुरकर थे। अध्यक्षता रागायन के अध्यक्ष स्वामी रामसेवकदास महाराज ने की। संगीत समारोह में 30 कलाकारों ने 24 घंटे तक प्रस्तुति दी। इसमें सुर साज के मुख्तलिफ रंग देखने को मिले। 
सभा का शुभारंभ डॉ. सुनील गोस्वामी के खयाल गायन से हुई। उन्होंने यमन में गायन की प्रस्तुति दी। इनके बाद राग डॉ. अरुण धर्माधिकारी डॉ. स्वप्ना मराठे से लेकर डॉ. वीणा जोशी, साधना गोरे, हेमांग कोल्हटकर, सुजल जैन अखिलेश अहिरवार, अनूप मोघे आदि ने भी गायन की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। इसी क्रम वेदांत विपट, अनुनय शर्मा, विकास विपट ने एकल तबला वादन प्रस्तुत किया। जबकि अमन वर्मा का हवाई गिटार वादन, अब्दुल हामिद खान का सारंगी वादन, एकता जैन का शास्त्रीय गायन भी रसिकों को सुनने को मिला। हारमोनियम पर नवनीत कौशल और अक्षत मिश्र की संगत लाजवाब रही। समापन सत्र की मुख्य अतिथि संगीत विवि की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्ध थीं। संचालन संजय देवले ने किया।