वैदिक फाउण्डेशन के द्वारा वितरित किये गये गरीब बस्ती में कपड़े
Apr 21 2025
ग्वालियर।। वैदिक फाउंडेशन के द्वारा डीडी नगर गरीब बस्तियों में गर्मियों के कपड़े वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउण्डेशन की अध्यक्ष व समाजसेविका नीरू त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में सरपंच संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा ने बताया कि अनेक परिवार जिनके पास कपड़ों की कमी है वह लगातार परेशान होते रहते हैं तथा उनके पास पहनने व रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं रहती है ऐसे में हम सब का कर्तव्य बन जाता है कि हम उनकी संभव मदद कर उनका सहयोग करे।
उन्होंने बताया कि श्री वैदिक फाउंडेशन लगातार नीरू त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूरे वर्ष कार्य करता रहता है। तथा शहर में अनेक जगहों पर समाज सेवा के कार्य इस संगठन के द्वारा किये जाते हैं इसके लिए मैं सभी को बहुत-बहुत साधुवाद बधाई देता हूॅ। समाजसेवी कृष्णकान्त तिवारी ने बताया कि फाउंडेशन के द्वारा केवल वस्त्र वितरण ही नहीं बल्कि प्रत्येक समाज सेवा के कार्य में फाउंडेशन के प्रत्येक सदस्य बढ़-कर के हिस्सा लेता है। फाउंडेशन की अध्यक्ष समाजसेविका नीरू त्रिपाठी ने बताया कि यह निश्चित किया गया है कि शहर में जितनी भी जगह गरीब बस्तियां गरीब झोपड़ी या गरीब टपके के निवास रहते हैं उनको यथा संभव जीवन यापन की समस्त सामग्री प्रदान की जाएगी।
वस्त्र वितरण कार्यक्रम के मौके पर अमित खमरिया, सुरेश चन्द्र गोस्वामी, मोन्टू गोस्वामी, योगेश बिहारी आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









