राजयोगिनी दादी डॉ. रतनमोहिनी को दी श्रद्धांजलि

Apr 21 2025

ग्वालियर। विश्वव्यापी आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका रहीं राजयोगिनी दादी डॉ. रतनमोहिनी के अव्यक्तारोहण के 13वें दिन माधवगंज स्थित प्रभु उपहार भवन में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने शामिल होकर दादी को अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 
श्रद्धांजिल सभा को ब्रह्माकुमारीज आदर्श दीदी ने दादी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादी का जन्म मार्च 1925 में हुआ तथा वर्ष 8 अप्रैल 2025 तक एक शताब्दी पूरी कर पूरा जीवन मानव की सेवा में लगा दिया। दादी 12 वर्ष की अल्प आयु में संस्थान से जुड़ी थीं। दादी रतनमोहिनी को युवा दादी के नाम से भी जाना जाता था। शुरुआत से ही आपको युवा वर्ग से विशेष लगाव और प्रेम रहा। आपने अपना पूरा जीवन युवाओं के सशक्तिकरण और नवनिर्माण में लगा दिया। आप ब्रह्माकुमारीज़ की एकमात्र ऐसी दादी रहीं जिन्होंने युवा प्रभाग की स्थापना से लेकर जीवन के अंत तक जिम्मेदारी संभाली। 40 साल में युवा प्रभाग ने अनेक कीर्तिमान रचे।
 इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डे, पार्षद अनिल सांखला, अमर कुटे, सुधीर गुप्ता, डॉ. एसपी बत्रा, डॉ. स्वेता माहेश्वरी, गजेंद्र अरोरा, राजेश चावला, अशोक पमनानी, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र शर्मा सहित समाजसेवी एवं व्यापारी आदि शामिल थे।