डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आयोजित पखवाड़े के अन्तर्गत व्याख्यानमाला का आयोजन

Apr 21 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से जगारुकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के अन्तर्गत व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विजयाराजे कन्या महाविद्यालय मुरार की प्राचार्य डॉ. ज्योति उपाध्याय उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने की। कार्यक्रम वक्ता साहित्यकार लालता प्रसाद दोहरे, विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. ज्योति उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर एक महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना जीवन देश और समाज के लिए समर्पित किया।
 संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज से जाति, धर्म व लिंग के भेदभाव को समाप्त करना होगा। लालता प्रसाद दोहरे ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।
  कार्यक्रम का संचालन रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम ने किया। आभार जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार दीक्षित, समन्वयन विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर हरिकंठ सिंह बघेल, राजकुमार प्रजापति, लाखन सिंह, श्रीमती मंजू राठौर, श्रीमती उमा सोनी, भावना कुशवाह, उमेश सेंगर सहित बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।