ग्वालियर प्रेस क्लब मनाएगा श्रमिक दिवस और पत्रकारिता दिवस, समिति गठित
Apr 21 2025
ग्वालियर। जलवायु परिवर्तन के बीच काम करने वाले श्रमजीवी पत्रकारों के स्वास्थय और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की थीम पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 1 मई को मनाया जाएगा। साथ ही 3 मई को प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने और कर्तव्य के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह निर्णय ग्वालियर प्रेस क्लब की बैठक में लिया गया।
ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक जीवाजी क्लब में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर पत्रकारों ने अपने सुझाव दिए, सुझावों के आधार पर 1 मई श्रमिक दिवस सहित 3 मई को विश्व पत्रकारिता दिवस को गरिमामय ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर वर्तमान समय की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या सायबर अपराध पर पत्रकारों को अपडेट करने संगोष्ठी आयोजित करने का तय किया गया। संगोष्ठी मे पुलिस प्रशासन से जुड़े उच्च अधिकारियों को विषय प्रवर्तन हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम को व्यवस्थित और गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए आयोजन समिति का गठन भी किया गया। समिति द्वारा आयोजन की तैयारियों को लेकर शीघ्र ही बैठक आहूत की जाएगी।
बैठक में ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा सचिव सुरेश शर्मा सुरेश डंडोतिया, बच्चन बिहारी, प्रवीण दुबे, दिनेश राव, ब्रजमोहन शर्मा, परेश मिश्रा, डीके जेन, जोगेन्द्र सेन, जयेश कुमार, सुनील पाठक, अजय मिश्रा, हरीश चंद्रा, गोपाल त्यागी, समीर गर्ग, राजेंद्र तलेगावकर, राजेश जायसवाल, रवी उपाध्याय, विक्रम प्रजापति, जयदीप सिकरवार, रघुवीर कुशवाह, कोक सिंह, भूपेंद्र माथुर, देवेंद्र शर्मा, नरेन्द्र शिवहरे आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









