जैन मंदिर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने इंदरगंज व किला गेट पर दिया धरना

Apr 20 2025

ग्वालियर। जब से देश में भाजपा की सरकार आई है, सभी धर्मों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र में सरकार के इशारे पर बीएमसी ने भगवान पार्श्वनाथ का मंदिर तोड़ दिया। जबकि बीजेपी हमेशा मंदिर के नाम पर ही वोट मांगती है। बीजेपी को दंड भगवान देंगे। यह बात रविवार को इंदरगंज चौराहे पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार ने कही। 
वहीं जैन समाज का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने हजीरा किला गेट पर भी उग्र प्रदर्शन किया। मुंबई के विलेपार्ले ईस्ट कांबलीवाड़ा में जैन समाज के करीब 90 वर्ष पुराने मंदिर को मुंबई नगर पालिका की टीम ने 16 अप्रैल को बिना किसी सूचना के ही तोड़ दिया था।
जबकि इस मामले में सुनवाई होनी थी। तभी से जैन समाज देशभर में आंदोलन व प्रदर्शन कर रहा है। जैन समाज के आंदोलन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया और रविवार को शहर में जगह-जगह पार्टी धरना प्रदर्शन कर रही है। 
इंदरगंज चौराहे पर कांग्रेस के प्रदर्शन में पार्टी के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार, एमआईसी सदस्य अवधेश सिंह कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, महादेव अतोरिया, देवेन्द्र चौहान, पार्षद सुरेन्द्र साहू, अंकित सहित बड़ी सं या में जैन क_ल समाज के पदाधिकारी व महिलाएं शामिल थीं।
खंड-खंड करना चाहती है भाजपा:सुनील
मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को किला गेट पर भी उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार देश को खंड-खंड कर देना चाहती है। धर्म के नाम पर समुदायों को एक-दूसरे से लड़ाया जा रहा है। मुंबई में भाजपा की सरकार है फिर भी जैन समाज का दशकों पुराना मंदिर तोडक़र उनकी आस्था पर गहरी चोट की गई है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को जनता सबक सिखाकर मानेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सुरेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, पार्षद शकील मंसूरी, पूर्व पार्षद विकास जैन, अशोक टरेटिया, पवन जैन, मोहित जैन, राधेश्याम परमार, मनोज शास्त्री, गुड्डन कुशवाह, सोनू राजावत आदि उपस्थित थे।