तीन दिवसीय पैन्टिग कला प्रदर्शनी का समापन हुआ

Apr 20 2025

ग्वालियर। प्रतिभा आर्टिस्ट ग्रुप की तरफ से आयोजित विभिन्न विचार और कल्पनाओं के रंगों से संजोई गई तीन दिवसीय पैन्टिग कला प्रदर्शिनी का विवार को समापन हुआ। नगर के कला प्रेमियों ने वरिष्ठ कलाकारों के प्रयासों और उनकी कला कृतियों की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की है।  वरिष्ठ चित्रकारों की इस प्रदर्शिनी में करीब बीस कलाकारों की 38 सुन्दर पेन्टिगों को प्रदर्शित किया गया है। 
प्रदर्शनी में भाग लेने वाले कलाकारों में सर्वश्री गिर्राज गुप्ता, मुकुंद केतकर, हरिकृष्ण कदम, अनूप शिवहरे, मनीष चंदेरिया, उमेंद्र वर्मा, मुनी शर्मा, सोमेश सोनी, ओपी माहौर, डॉ. संजय धवले, धृतिवर्धन गुप्त, वासुदेव गोयल, केपी सिंह, राम महेश्वरी, अनुराग जडिया, सुश्री नीना खरे, शर्मिला शर्मा, सुनीता प्रजापती, मीरा जैन एंव सुश्री तृप्ति गुप्ता शामिल हैं।