हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर वर्ष भर कार्य करने का संकल्प लिया

Apr 20 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद द्वारा सुंदरकांड पाठ  एवं नवनिर्वाचित दायित्व धारियों एवं नवीन सदस्य के शपथ ग्रहण समारोह संकटमोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश गुप्ता राज्य साइबर सेल, कार्यक्रम अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव शपथ विधि अधिकारी अमित जैन, प्रांतीय अध्यक्ष की उपस्थिति में विवेकानंद शाखा की ओर से नीरव सिंघल अध्यक्ष, राहुल जैन सचिव, मयंक गर्ग कोषाध्यक्ष  चुने गए।
आयोजन में नीरज अग्रवाल, अवधेश गोयल, कंचन अग्रवाल, सोनिया गोयल, संदीप अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, डॉ सुरेन्द्र प्रधान, अलका कुशवाह, डॉ संदीपा मल्होत्रा, पीडी मिश्रा, वीके गोयल, अरूण डागा, सुभाष गुप्ता, मेघना सिंघल, श्रवण पाठक, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अर्चना मिश्रा सहित लगभग 105 सदस्यों उपस्थिति रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में परिषद की कार्यप्रणाली, प्रोटोकॉल और सिद्धांतों साथ ही साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मेघना सिंघल ने किया व आभार मयंक गर्ग ने व्यक्त किया।