पिंक रिबन काट कर पिंक बूथ का शुभारंभ एएसपी सुमन गुर्जर ने किया
Apr 20 2025
ग्वालियर। रविवार 20 अप्रैल को शहर में पुलिस द्वारा सराफा बाजार में पहले महिला सहायता पिंक बूथ का एएसपी सुमन गुर्जर ने पिंक बूथ का शुभारंभ पिंक रिबन काट कर किया गया। सबसे पहले पिंक बूथ डूयुटी पर तैनात महिला आरक्षक अंजू शर्मा, शशि सिंह का माला पहना कर स्वागत किया जो इस पिंक बूथ पर तैनात रहेंगी।
कोतवाली थाना इंचार्ज मोहिनी वर्मा ने बताया कि इस पिंक बूथ में महिलाओं की शिकायत प्राथमिकता से सुनी जाएगी, और उनकी शिकायतें सुनने के लिए महिला आरक्षक सुबह से देर रात तक हमेशा उपस्थित रहेंगी। इस पिंक बूथ में वायरलेस सेट भी उपलब्ध रहेगा, पधारे अतिथियों का स्वागत प्रभारी थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा व संजय क_ल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि यह पहला पिंक बूथ है। पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपयोगी साबित होगा। इसी तरह से उरवाई गेट, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, मुरार पर भी इसी प्रकार के महिला सहायता पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे। यह पिंक बूथ चौकी एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के सहयोग से बनाई जा रही हैं।
एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिले में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए पुलिस में मौजूद महिलाओं को आगे लाया जा रहा है।
पिंक बूथ के शुभारंभ पर गजेंद्र वर्धमान एएसपी, किरण अहिरवार डीएसपी अपराध, संजय क_ल अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी, अनीता गुर्जर आजाक थाना प्रभारी, दीप्ति तोमर महिला थाना प्रभारी, इसके अतिरिक्त समस्त महिला डेस्क प्रभारी सहित पुरुषोत्तम जैन, सुरेश गुप्ता, माधव अग्रवाल, विशाल जैन, धीरज गोयल, नरोत्तम रेनवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय क_ल ने किया आभार प्रकट प्रभारी थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









