भाविप शाखा समर्पण ने बच्चियों को पढ़ाई सामग्री दी

Apr 20 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने सेवा संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत गोद लिए परिवार की बच्चियों पूजा अरोरा, वर्षा, ईशू पाल, रोनक रजक, हिमांशु पाल, चिराग रजक को कॉपी, किताब, बैग, पेन, पेन्सिल, ड्राइंग बुक, कलर आदि मुख्य आतिथि श्रीमति मेंधना सिंधल के हाथो वितरण करवाए गए। शाखा संस्थापक व राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने बताया कि शाखा द्वारा जरूरत मंद बच्चियों को गोद लेकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाई लिखाई फीस देकर आपना दायित्व निभा रही है। साथ ही कुछ बच्चे बच्चियों को भी पढ़ाई लिखाई के लिए कॉपी किताब की जरूरत होने पर सेवा संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत सहयोग करते रहते, ओर बच्चों की खुशी के लिए उनका जन्मदिन मनाकर उनकी खुशी मे हम सब भी खुश होते हे।
इस अवसर पर विम्मी सचदेवा, लता गुप्ता, मनीषा श्रीवास्तव, मधु धवन, निरव सिंघल, महेश धीमान, संजय श्रीवास्तव, अंकुर गुप्ता, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, कमल रजक, प्रकाश राव, महेश जैसवाल, सुरेश अरोरा, अशोक पमनानी, बंसत कोडेला, विजय शाक्य, हीरालाल जैन, महादेव, मिश्राजी आदि उपस्थित थे।