अनीता अध्यक्ष, दिव्या सचिव एवं ममता बनीं कोषाध्यक्ष

Apr 20 2025

ग्वालियर। जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल की महिला इकाई जेएसजी संगिनी नारीशक्ति का नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष अनीता जैन, सचिव दिव्या जैन, कोषाध्यक्ष ममता जैन को मनोनीत किया गया। इसी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजना जैन, उपाध्यक्ष अनीता जैन डैल, सह सचिव शोभना जैन, सह कोषाध्यक्ष नीतू जैन मोदी, ग्रीटिंग सचिव निकिता जैन, सांस्कृतिक सचिव श्वेता जैन को बनाया गया। इसके साथ ही मीनू जैन, संगीता कागदी, आकांक्षा जैन, आरती जैन, रंजना जैन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।