बापू आश्रम में बर्तन वितरण के साथ हुआ भंडारा
Apr 20 2025
ग्वालियर। संत आशाराम बापू के 89वें अवतरण दिवस पर ग्वालियर आश्रम में डेढ़ हजार आदिवासियों को बर्तन सेट उपहार में भेंट कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि प्रात: 9 से 11 बजे तक चरण पादुका पूजन उसके बाद विजय महाराज द्वारा आशा रामायण पाठ सत्संग का आयोजन दोपहर एक बजे तक किया गया। तत्पश्चात शुरू हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा। जिसमें हजारों की संख्या में घाटीगांव इलाके से पधारे आदिवासी महिला पुरुषों को थाली गिलास आदि बर्तनों का भेंट स्वरूप वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्रीयोग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सेदारी कर आयोजन को सफल बनाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









