आउटसोर्स कर्मचारियों व एएनएम ने भी दिया ज्ञापन

Apr 20 2025

ग्वालियर। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष कोमल सिंह के नेतृत्व में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने लंबित विभिन्न मांगों को जल्द पूरा किए जाने की बात कही। इसी तरह विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त एएनएम एसोसिएशन ने भी ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विमलेश शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन के माध्यम से सार्थक ऐप से मुक्त रखे जाने सहित अन्य मांगे रखी।