7 दूल्हों की बारात का होगा स्वागत: रामसेवक दास महाराज

Apr 20 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा दो दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अप्रैल को तीसरा नि:शुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें 7 दूल्हों की बारात का स्वागत होगा। इस आयोजन की शुरूआत गंगादास शाला के महंत रामसेवक दास महाराज के आतिथ्य में पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर महंत रामसेवकदास महाराज ने कहा कि ग्वालियर में तीसरा होने वाला ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा क्योंकि आज तक ब्राह्मण समाज ने कभी भी सामूहिक विवाह में इतनी बड़ी संख्या में विवाह करने के लिए आगे नहीं आए जो आज सकल ब्राह्मण महासमिति ने करके दिखा दिया। 
डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि परमार्थ हित का कार्य करने में जो आनंद की अनुभूति होती है वह किसी अन्य में नहीं। वहीं 30 अप्रैल को भगवान परशुराम की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। बैठक का संचालन वंदना भूपेन्द्र प्रेमी एवं आभार सुधा दीक्षित ने व्यक्त किया।
  इस अवसर पर श्याम वावू शर्मा, डा. मुन्नालाल शर्मा, पं.ब्रह्मदत्त शास्त्री, प्रकाश नारायण शर्मा, भूपेन्द्र प्रेमी, शैलेन्द्र दीक्षित, मनोज कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र पाठक, मनोज त्रिपाठी, हेमन्त एडीसन शर्मा, रामनिवास शर्मा, कुलदीप शर्मा, कार्मेन्द्र शर्मा, वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी, वीना भारद्वाज, रेनू शर्मा, नीतू शर्मा, संगीता शर्मा, अंजू दीक्षित, ऊषा शर्मा, सीमा, अन्नो देवी, शशि गोस्वामी, सुधा दीक्षित, कान्ता शर्मा, राधा शर्मा, मंजू मिश्रा, रूवी शर्मा., किरन त्रिवेदी, शशि शर्मा, चन्द्र कला शर्मा, शशि व्यास सहित अनेक उपस्थित थे।