आकाश बरूआ को मिला आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन अवॉर्ड

Apr 20 2025

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर के 34वें ग्वालियर रत्न अलंकरण कार्यक्रम में युवाओं के करियर एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ को आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संभागायुक्त मनोज खत्री,विशिष्ट अतिथि अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, अभिनव सिंघल, आनंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।