उप मुख्यमंत्री ने किया टेलीमेडिसिन सेवा का शुभारंभ
Apr 19 2025
ग्वालियर। एक हजार बिस्तरों के अस्पताल का निरीक्षण करने शनिवार को ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने टेली मेडिसिन सेवा का शुभारंभ किया। इससे दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में बैठे ग्रामीणों को विशेषज्ञों की सलाह मिल पाएगी और उन्हें इलाज कराने में आसानी होगी। इससे पहले शुक्ल गजराराजा मेडिकल कॉलेज की साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए।
शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज और जयारोग्य अस्पताल समूह की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और टेली मेडिसिन सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सेवा ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। भारत सरकार के संजीवनी पोर्टल के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल पाएगा।
टेलीमेडिसिन सेवा के तहत मरीज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों से सीधे परामर्श कर सकेंगे। विशेष रूप से स्त्री रोग, बाल रोग और मेडिसिन विशेषज्ञ मरीजों से संवाद करेंगे। वे जांच संबंधी मार्गदर्शन भी देंगे। यह सेवा डॉक्टर के सामने बैठकर परामर्श लेने जैसा अनुभव प्रदान करेगी।
बैठक में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और सांसद भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले जयारोग्य अस्पताल की मौजूदा सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक संसाधनों की मांग पर भी चर्चा की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









