मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए

Apr 19 2025

ग्वालियर। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए। वह ग्वालियर एयरपोर्ट से मुरैना के बड़ागांव नावाली में हुए समारोह में शामिल हुए हैं। उनके साथ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर व उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दतिया, ग्वालियर और मुरैना के प्रवास पर रहे। डिप्टी सीएम शुक्ल शनिवार की सुबह दतिया में माता पीताम्बरा शक्ति पीठ के दर्शन करने के बाद सडक़ मार्ग से ग्वालियर सर्किट हाउस पहुंचे और जनप्रतिनिधियों, जन सामान्य और प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री शुक्ल दोपहर 12.30 बजे गजराराजा मेडिकल कॉलेज की साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए। डिप्टी उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दोपहर बाद 3 बजे शनिचरा मंदिर के लिये प्रस्थान किया। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल के बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल रात 8 बजे राजधानी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये रवाना हो गए।