गुरुग्राम में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने वाले सात बदमाश ग्वालियर में पकड़े
Apr 18 2025
ग्वालियर। हरियाणा के गुरुग्राम (गुडग़ांव) में दो दिन पहले होटल व्यवसायी की हत्या कर फरार हुए सात बदमाशों को ग्वालियर के खेड़ापति कॉलोनी के पास रवि नगर क्षेत्र से पकड़ा है। इनमें तीन बदमाश शार्प शूटर बताए जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस लगातार इन बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह ग्वालियर की पड़ाव पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन सभी को पकड़ा है।
बताया गया है कि ये बदमाश दो दिन से रवि नगर स्थित एक मकान में छिपे हुए थे। पकडऩे के बाद हरियाणा पुलिस इन सातों को लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो गई है। ग्वालियर पुलिस यह पता लगा रही है कि बदमाश जिस मकान में रुके थे, वहां उन्हें किसने ठहराया, क्या उन्होंने खुद मकान किराए पर लिया था या किसी मददगार ने व्यवस्था की थी। यदि एग्रीमेंट नहीं पाया गया, तो मकान मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में 15 अप्रैल को दीपेंद्र उर्फ मोनू जाटोली नामक होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से तीन शूटर और चार मददगार फरार थे।
जांच में पता चला कि हत्या के मुख्य आरोपी विक्की और उसके साथी ग्वालियर में छिपे हैं। इसी सूचना के आधार पर हरियाणा पुलिस ने ग्वालियर पुलिस की मदद से पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार और उनकी टीम के साथ कार्रवाई की और सभी सात आरोपियों को पकड़ लिया।
ग्वालियर के पड़ाव थाना में पूछताछ के बाद पकड़े गए बदमाशों की पहचान हर्ष पुत्र उमेश सिंह, निखिल पुत्र संदीप कुमार, विपिन पुत्र गोपाल, विक्की पुत्र सुरेश सिंह, मंथन पुत्र पप्पन, विशाल और पुनीत पुत्र पवन कुमार है।
पुलिस के मुताबिक, व्यवसायी दीपेंद्र उर्फ मोनू जाटोली, कुलाना रोड पर झोपड़ी नाम से होटल एंड रिसॉर्ट चलाते थे। घटना वाले दिन वे होटल में बैठे थे और उनका छोटा भाई रोहित कुछ दूरी पर काम कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक होटल पर पहुंचे। उन्होंने पहले रोहित से कोल्डड्रिंक मांगी, और जब वह कोल्डड्रिंक लाने गया, तब दो युवक दीपेंद्र के पास पहुंचे और उन्हें गोलियां मारी। सीने और सिर में गोली लगने के कारण दीपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
हरियाणा पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि वारदात को विक्की व उसके साथियों ने अंजाम दिया है। विक्की की लोकेशन के आधार और सीसीटीवी फुटेज से कडिय़ां जोड़ते हुए टीम को पता लगा कि शूटर सहित हत्या की प्लानिंग करने वाले ग्वालियर में छिपे हैं।
एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि एक होटल संचालक की हत्या कर फरार हुए तीन शूटर व उनके साथी को पड़ाव व हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा है। पकड़े गए शूटरों को आगे की कार्रवाई के लिए हरियाणा पुलिस ले गई है। आगे की कार्रवाई हरियाणा पुलिस द्वारा की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









