अधिकारियों ने घटना स्थल का भ्रमण किया

Apr 18 2025

ग्वालियर। थाना महाराजपुरा के अंतगर्त हुई सडक़ दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने पर एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, एसडीओ एमपीआरडीसी पारस, थाना प्रभारी यातायात पूर्व क्षेत्र एवं महाराजपुरा थाने के पुलिस अधिकारियों के साथ उक्त घटना स्थल का भ्रमण किया गया। 
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने घटना स्थल पर तीखा मोड़ होने से एवं भिंड की तरफ से वाहन तेज गति से आने के कारण दुर्घटनाएं घटित होना पाया गया। घटना स्थल पर रम्बल स्ट्रिप, अंधा मोड, ओवर टेकिंग मना है धीरे चले आदि बोर्ड लगाए जाने बावत संबंधित रोड एजेंसी को बताया गया।