यूथ हॉस्टल की फैमिली ट्रैकिंग में 55 सदस्य पहुंचे बटेश्वर
Apr 18 2025
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन की ओर से ग्रीष्मकालीन बटेश्वर, इटावा के पास फैमिली ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। सचिव राम नारायण मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर से लगभग 150 किलोमीटर दूर यमुना नदी के तट पर लगभग 101 प्राचीन शिवलिंग मंदिरों का समूह है। इस स्थान की मुख्य विशेषता भगवान शिव और पार्वती के सेठ-सेठानी रूप में लगभग 4 फीट ऊंचे स्थित विग्रह है।
कार्यक्रम में 55 महिला-पुरुष सदस्यों ने भाग लिया, जो सुबह 8 बजे बस से रवाना होकर दोपहर 1 बजे बटेश्वर पहुंचे। अध्यक्ष विजय गर्ग, चेयरमैन शैलेंद्र माहौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बटेश्वर पहुंचकर सदस्यों ने चार किलोमीटर तक उल्टी दिशा में बह रही यमुना नदी के तट पर ट्रेकिंग कर बोटिंग की। लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में फैले मंदिरों के समूह के दर्शन किए। कार्यक्रम में तीन नए सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सुनील राय, सतीश अग्रवाल, निर्मल दास, जयदेव गुप्ता, राकेश गुप्ता, रविन्द्र राजपूत, विशाल जैन, राकेश गुप्ता, मंजू माहौर, अर्चना मिश्रा, अल्पना सिंघल, अंजू अग्रवाल, श्रीमती रिया आदि मौजूद रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









