जल की बचत ही जल का संरक्षण: सुशील बरुआ

Apr 18 2025

ग्वालियर। मप्र जन अभियान परिषद के सहयोग से विकासखंड मुरार की नगर विकास प्रस्फुटन समिति डीडी नगर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत क्रिएटिव वल्र्ड स्कूल राधापुरम में जल संरक्षण विषय पर चित्रकलाप्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद रेखा त्रिपाठी, जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित, जिला मंत्री भाजपा कुलदीप चतुर्वेदी, वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम गौतम, सुजीत शर्मा एवं प्रीति वाजपेयी उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन व माल्यार्पण कर किया गया। 
सुशील बरुआ ने कहा कि जल को बनाया नहीं जा सकता, केवल जल का संरक्षण किया जा सकता है। इसलिए हम सभी को जल संरक्षण का महत्व समझना चाहिए। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने अपने विचार व्यत किये। 
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने रंगों के माध्यम से जल की बचत व जल संवर्धन को रंगो के माध्यम से शीट पर उकेरा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नैतिक कुशवाह रहे तथा द्वितीय स्थान हिमांशु भदौरिया व तृतीय स्थान मैथिली सिंह ने प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल व पुरस्कार प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का संचालन नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव हेमराज शर्मा ने किया तथा उपस्थित अतिथियों का आभार श्रीमती दीप्ति शर्मा ने किया। इस अवसर पर अरुण कुमार पाण्डेय, रमन पाराशर, पंकज श्रीवास्तव, शशी भदौरिया, पूजा शर्मा, राधा राजावत, मृदला सिंह, अर्चना बिरथरिया, पायल कुशवाह सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।