नारायण वृद्धा आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को दी गई कानूनी जानकारी

Apr 18 2025

ग्वालियर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर के मार्गदर्शन में नारायण वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक विधिक सहायता प्रदान करना था।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रियंक भारद्वाज ने उपस्थित वृद्धजनों को वरिष्ठ नागरिकों हेतु नालसा की विधिक सेवा योजना एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण संबंधी अधिनियम की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती साधना गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।