बापू भक्तों ने निकाली हरिनाम प्रभात फेरी

Apr 18 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वावधान में अवतरण दिवस के निमित राम मंदिर से भव्य हरिनाम प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। 
मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि प्रभात फेरी राम मंदिर फालके बाजार से शुरू होकर शिंदे की छावनी, गुरुद्वारा, महल गेट, जयेंद्रगंज, अचलेश्वर मंदिर, ओल्ड हाईकोर्ट होते हुए राम मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह जल, फल, मिष्ठान आदि का वितरण किया। इस मौके पर र्जुन भाई, सतराम भाई, प्रधान सिंह भदौरिया, जसवंत भदौरिया, डीके शर्मा, हरी सिंह गुर्जर, श्रीमती कल्पना शर्मा, पुष्पा पाठक, पुष्पा पाल, गीता भार्गव आदि शामिल थे।